'गौरव के PAK लिंक का 1 फीसदी हिस्सा ही सामने आया, 8 फरवरी को सब साफ कर दूंगा', CM हिमंता का बड़ा दावा

सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस नेता के पाकिस्तान से कथित संबंधों की जांच में भारत को कमजोर करने की एक वैश्विक 'साजिश' का अब तक केवल एक प्रतिशत हिस्सा ही सामने आया है। सरकारी कार्यक्रम के इतर यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि असम पुलिस किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे तंत्र के खिलाफ जांच कर रही है।

Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक बार फिर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर हमला बोला है। सीएम ने बुधवार को कहा कि राज्य स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की जांच में गौरव गोगोई, उनकी पत्नी एलिजाबेथ गोगोई और पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के बीच संबंध होने की बात सामने आई है। इसके बारे में वह आठ फरवरी को प्रेस कॉन्फेंस में खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाली 8 तारीख को सिर्फ शुरुआत होगी। मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सब कुछ सार्वजनिक कर दूंगा।'

assam cm

असम के सीएम का गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप।

'साजिश' का अब तक "एक प्रतिशत" हिस्सा ही सामने आया-सरमा

सरमा ने दावा किया कि कांग्रेस नेता के पाकिस्तान से कथित संबंधों की जांच में भारत को कमजोर करने की एक वैश्विक 'साजिश' का अब तक केवल एक प्रतिशत हिस्सा ही सामने आया है। सरकारी कार्यक्रम के इतर यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि असम पुलिस किसी एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे तंत्र के खिलाफ जांच कर रही है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि गोगोई और उनकी ब्रिटिश पत्नी के 'पाकिस्तान से सीधे संबंध' हैं।

End of Feed