VIDEO: 'चैलेंज करता हूं, केरलम में सरकार भंग कीजिए, मैं असम में...' CM हिमंता ने राहुल गांधी को दी क्या चुनौती?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर कांग्रेस केरल की सरकार छोड़ने को तैयार है, तो वह असम में बैलेट पेपर से चुनाव कराने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कांग्रेस की दोनों सरकारों से इस्तीफा दिलाकर असम की सभी सीटों पर नए सिरे से चुनाव कराने का प्रस्ताव रख दिया।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग की विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका दायर करने से पहले बड़ी तादाद में कांग्रेस सहित विपक्षी नेताओं ने मार्च निकाला।

rahul gandhi (21)

एसआईआर पर विपक्ष के हंगामे के बीच हिमंता का राहुल गांधी को चैलेंज। PTI

इसी बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा है। सरमा ने कहा कि अगर राहुल गांधी केरलम में कांग्रेस की सरकार छोड़ने के लिए तैयार हैं, तो वह असम में बैलेट पेपर के जरिए चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कांग्रेस को अपनी दोनों सरकारों से इस्तीफा दिलाने की चुनौती देते हुए असम में सभी सीटों पर नए सिरे से चुनाव कराने की बात कही।

End of Feed