ओमान तट पर तेल टैंकर हमले में हिमाचल के आदित्य शर्मा की मौत, गांव में पसरा मातम, परिवार ने अनुराग ठाकुर से की बड़ी मांग

Aditya Sharma Sailor Death: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का 23 वर्षीय नाविक आदित्य शर्मा ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर हुए अमेरिकी हमले में मारा गया। आदित्य अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और पोत पर डेक कैडेट के रूप में तैनात था।

Aditya Sharma Sailor Death: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। ओमान तट के पास एक तेल टैंकर पर हुए हमले में हमीरपुर के गलोड क्षेत्र के हड़ेटा (हरेटा) गांव के 23 वर्षीय नाविक आदित्य शर्मा की मौत हो गई है। आदित्य इस पोत पर 'डेक कैडेट' के रूप में तैनात था। बताया जा रहा है कि ओमान तट (oman coast oil tanker attack) पर अमेरिकी नौसेना की नाकाबंदी के दौरान इस पोत को निशाना बनाया गया, जिसमें इस युवा नाविक ने अपनी जान गंवा दी।

Aditya Sharma Sailor Death

हिमाचल के इकलौते चिराग आदित्य शर्मा की मौत, सदमे में परिवार

इकलौते बेटे की मौत से गांव में मातम

23 साल का आदित्य अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जैसे ही आदित्य की मौत की खबर उसके पैतृक गांव पहुंची, पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। इकलौते चिराग के बुझने से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर ग्रामीणों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है।

End of Feed