हिमाचल में रसोई पर महंगाई की मार! कामधेनु मंच ने बढ़ाए व्यासधेनु उत्पादों के दाम, दूध ₹4, दही ₹20 और पनीर ₹50 हुआ महंगा

रोजमर्रा की जरूरत यानी दूध की कीमतों में सीधा इजाफा किया गया है। व्यासधेनु के 1 लीटर पैकेट दूध में ₹4 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब यह ₹66 की बजाय ₹70 में मिलेगा।

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश के आम लोगों की रसोई का बजट एक बार फिर बिगड़ने वाला है। राज्य के प्रमुख दुग्ध उत्पादक संगठन कामधेनु हितकारी मंच ने अपने लोकप्रिय ब्रांड 'व्यासधेनु' (Vyasdhenu) के दूध और अन्य डेयरी उत्पादों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद अब उपभोक्ताओं को दूध, दही और पनीर खरीदने के लिए पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।

Milk price hike

हिमाचल प्रदेश में कामधेनु के दूध-दही के दाम बढ़े (AI Image)

दूध के हर पैकेट पर बढ़ा बोझ

रोजमर्रा की जरूरत यानी दूध की कीमतों में सीधा इजाफा किया गया है। व्यासधेनु के 1 लीटर पैकेट दूध में ₹4 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद अब यह ₹66 की बजाय ₹70 में मिलेगा। इसी तरह आधा लीटर (500 ग्राम) दूध का पैकेट ₹33 से बढ़कर ₹35 का हो गया है। इसके अलावा, डबल टोंड मिल्क (DTM) के दाम भी ₹3 प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं।

End of Feed