बीमार शख्स को एयरलिफ्ट कराने के लिए Himachal CM ने भेज दिया अपना ही हेलीकॉप्टर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 14, 2023, 11:50 PM IST

Himachal CM: मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की योजना है। उन्होंने कहा कि उन क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में डॉक्टर तैनात किए जाएंगे ताकि लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Himachal CM: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को चंबा जिले के जनजातीय पांगी उपमंडल के मुख्यालय किलार से गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को अपने सरकारी हेलिकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट करवाया। साथ ही अस्पताल से उसका मुफ्त इलाज करने को कहा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

himachal cm helicopter.

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने चंबा से एक रोगी को लाने के लिए अपना सरकारी हेलीकॉप्टर भेजा

सीएम ने रद्द कर दिया दौरा

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने दूरस्थ क्षेत्र में हेलिकॉप्टर भेजने के लिए शाम का अपना निर्धारित दौरा रद्द कर दिया। उस क्षेत्र में उचित चिकित्सा सुविधा नहीं है। यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि रोगी को टांडा मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है।

End of Feed