हिमाचल प्रदेश कैबिनेट का विस्तार: राजेश धर्माणी और यादवेंदर गोमा मंत्री बनाए गए

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 12, 2023, 10:55 PM IST

Himachal Pradesh cabinet expansion: मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल में एक मंत्री पद अब भी खाली है और इसे जल्द ही भरा जाएगा। उन्होंने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करने के भी संकेत दिये।

Himachal Pradesh cabinet expansion: हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले एक साल पुराने मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार हुआ और उसमें राजेश धर्माणी और यादवेंदर गोमा को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शामिल किया गया। सुक्खू ने कहा कि जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन को साधने के प्रयास किए गए हैं और मंडी जिले के एकमात्र कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर को जल्द ही समायोजित किया जाएगा।

End of Feed