Himachal Pradesh cabinet expansion: हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार का कैबिनेट विस्तार हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह सहित कुल सात विधायकों ने रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट विस्तार
कौन-कौन बने मंत्री
विक्रमादित्य सिंह के अलावा और जिन छह विधायकों को सुक्खू मंत्रीमंडल में जगह मिली है, उनके नाम हैं- धनीराम शांडिल, चंद्र कुमार, हर्षवर्द्धन चौहान, जगत सिंह नेगी, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह। नए शामिल मंत्रियों में सोलन से धनीराम शांडिल, कांगड़ा जिले के जावली से चंद्र कुमार, सिरमौर जिले के शिलाई से हर्षवर्धन चौहान और किन्नौर जिले से जगत सिंह नेगी शामिल हैं। रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह क्रमश: जुब्बल-कोटखाई, कसुम्पटी और शिमला (ग्रामीण) शामिल हैं।
#BreakingNow: हिमाचल में सुखविंदर सुक्खू कैबिनेट का पहला विस्तार.. विक्रमादित्य सिंह और हर्षवर्धन चौहान, विधायक… t.co/aP7uokdO7G
— ANI (@ANI) Jan 8, 2023
अभी भी सीट खाली
हिमाचल में मंत्रियों के लिए अभी भी सीट खाली है। हिमाचल में सीएम सहित 12 मंत्री हो सकते हैं। आज के शपथ को जोड़ लें तो संख्या नौ हो जाती है। इस तरह से अगले विस्तार में तीन और मंत्री बनाए जा सकते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कैबिनेट में बाद में और मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है।
सीएम के पास महत्वपूर्ण विभाग
बता दें कि 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके डिप्टी मुकेश अग्निहोत्री ने शपथ ली थी। सुक्खू ने अब तक वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना, कार्मिक और अन्य सभी विभागों को अपने पास रखा है जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हैं। जबकि अग्निहोत्री के पास जल शक्ति विभाग, परिवहन और भाषा, कला और संस्कृति विभाग हैं।
