एयर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में हाईजैक का अलर्ट, विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया

सूत्रों का कहना है कि विमान के पायलट को एयरकॉफ्ट के डिपार्चर एरिया में एक नोट मिला जिस पर हाईजैकिंग लिखा हुआ था। पायलट ने इसकी जानकारी एटीसी को दी। इसके बाद विमान से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। एयर इंडिया के इस विमान को आइसोलेशन बे की तरफ ले जाया गया है।

Air India Flight: एयर इंडिया की कोलकाता-मुंबई फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट होने की खबर है। सूत्रों का कहना है कि विमान के पायलट को एयरकॉफ्ट के डिपार्चर एरिया में एक नोट मिला जिस पर हाईजैकिंग लिखा हुआ था। पायलट ने इसकी जानकारी एटीसी को दी। इसके बाद विमान से सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया। एयर इंडिया के इस विमान को आइसोलेशन बे की तरफ ले जाया गया है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। विमान के उड़ान से पहले पायलट को यह नोट मिला।

air india

एयर इंडिया के विमान में हाईजैक का अलर्ट। -फाइल पिक्चर

फ्लाइट AI 772 उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी

रिपोर्टों के मुताबिक हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि एयरबस A320neo विमान से संचालित होने वाली फ्लाइट AI 772 उड़ान भरने की तैयारी कर रही थी, तभी पायलट ने संभावित खतरे को लेकर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को अलर्ट किया। विमान के वॉशरूम के अंदर लगे शीशे पर संभावित हाईजैक (विमान अपहरण) की धमकी से जुड़ा एक संदेश लिखा हुआ मिला। घटना के समय विमान में 93 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि मुंबई के लिए उड़ान भरने से कुछ ही मिनट पहले ATC को यह अलर्ट भेजा गया था। हवाई अड्डा अधिकारियों की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। धमकी के बाद की गई कार्रवाई और विमान की मौजूदा स्थिति से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

End of Feed