सियासी फायदे के लिए बीजेपी ने उठाया हिजाब का मुद्दा- प्रमोद तिवारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 05:43 PM IST

हिजाब मामले में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि सिर्फ और सिर्फ सियासी फायदे के लिए बीजेपी इस मुद्दे को हवा दे रही है।

कर्नाटक में हिजाब पर लगा बैन फिलहाल जारी रहेगा। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कर्नाटक सरकार के 5 फरवरी के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक खंडित फैसला सुनाया। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, हिजाब मुद्दा जनता ने नहीं उठाया बल्कि भाजपा और इनसे जुड़े संगठनों ने ही उठाया है।अगले वर्ष कर्नाटक चुनाव हैं और यह मुद्दा उसी राज्य से उठा भी है। कर्नाटक चुनाव और भाजपा पर हमला बोलते हुए कांग्रेस राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, भाजपा की राज्य में कोशिश यही है कि 40 फीसदी कमीशन और कुछ भाजपा के नेता बिटकॉइन में फंसे हैं। भ्रष्टाचार में सम्मिलित नेताओं से मुद्दा हटे और हिजाब पर विवाद होता रहे। हिजाब मुद्दा जनता ने नहीं उठाया बल्कि भाजपा और इनसे जुड़े संगठनों ने ही उठाया है।

pramod tiwari

प्रमोद तिवारी, कांग्रेस नेता

भारत के संविधान पर सबका अधिकार

End of Feed