'हाईवे मैन' नितिन गडकरी को फिर मिला बड़ा जिम्मा, लगातार तीसरी बार बने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री

Nitin Gadkari Portfolio: नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। महाराष्ट्र के नागपुर के 67 वर्षीय नेता गडकरी सबसे लंबे समय तक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री रहे हैं। रविवार को उन्हें कैबिनेट मंत्री के तौर पर राजग सरकार में शामिल किया गया था।

Nitin Gadkari Portfolio: ‘हाईवे मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से मशहूर वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। महाराष्ट्र के नागपुर के 67 वर्षीय नेता गडकरी सबसे लंबे समय तक सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की नई सरकार में भी वह फिर से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे।

Nitin Gadkari Portfolio

नितिन गडकरी लगातार तीसरी बार बने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री।

गडकरी को दी जाती है हाईवे मैन की उपाधि

पिछले 10 साल में देश में 54,858 किलोमीटर से अधिक लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण का श्रेय गडकरी को दिया जाता है। उनके नेतृत्व में सड़क मंत्रालय का लक्ष्य इस साल दिसंबर तक 1,386 किलोमीटर लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा करना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के करीबी माने जाने वाले पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने नागपुर सीट से लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीता है। नागपुर में आरएसएस का मुख्यालय भी है। रविवार को उन्हें कैबिनेट मंत्री के तौर पर राजग सरकार में शामिल किया गया था।

End of Feed