Uttarkashi Cloudburst: धराली में बादल फटने के बाद मची तबाही; प्रशासन ने जारी किए Helpline Number

Uttarkashi Cloudburst Helpline: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बादल फटने के बाद आए सैलाब से धराली इलाके में भारी नुकसान हुआ है। कई लोग इस हादसे में हताहत बताए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता देखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Cloudburst Helpline No: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार दोपहर अचानक बादल फटने की घटना ने भारी तबाही मचाई है। यह हादसा धराली गांव में हुआ, जो हर्षिल इलाके के पास है। बादल फटने के बाद आई तेज फ्लैश फ्लड ने दर्जनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया और बाजार को भी भारी नुकसान पहुंचा।

harshil cloudbrust helpline

प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

मलबे के साथ गांव में घुसा सैलाब

मंगलवार को दोपहर के समय खीर गाढ़ में अचानक तेजी से मलबा बह कर गांव में घुस गया, जिससे बाजार और रिहायशी इलाकों में तबाही मचा दी। पहाड़ों से आए इस मलबे ने घरों, दुकानों और अन्य ढांचों को तहस-नहस कर दिया। कई लोग अभी भी लापता हैं और जानमाल के नुकसान की आशंका बनी हुई है।

End of Feed