Rain in Kerala: केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश; IMD ने 3 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में गरज के साथ मध्यम बारिश और अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है।

Heavy Rain in Kerala: पिछली रात से केरल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के चलते आईएमडी ने गुरुवार सुबह राज्य के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलाप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ भारी बारिश और अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बता दें कि अभी मानसून के आगमन की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इसके अलावा, आईएमडी ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, इडुक्की और त्रिशूर जिलों में गरज के साथ मध्यम बारिश और अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई है। इससे पहले राज्य के आठ जिलों में गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, जब मानसून के राज्य में दस्तक देने की संभावना है। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है 11 सेमी से 20 सेमी तक बहुत भारी बारिश।

End of Feed