Weather Update: देश में मौसम का मिजाज इस साल कुछ बदला-बदला है। मई में नौतपा के दौरान भी तापमान कम है। आमतौर पर हर साल इस समय गर्मी से हाल बेहाल रहता है, लेकिन इस साल बारिश ने गर्मी से थोड़ी राहत दी है। दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों तक कैसा रहेगा मौसम का हाल, आइए जानते हैं...
देश के कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
बता दें पिछले 24 घंटे के दौरान, केरल में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई है। केरल में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हुई। लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भी भारी वर्षा हुई। जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु; दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, ओडिशा और राजस्थान के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
कई राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
ताजा जानकारी के अनुसार, IMD ने देश के कई राज्यों के लिए एक बार फिर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने केरल के कासरगोड, कन्नूर, मल्लापुरम, कोझिकोड, वायनाड, त्रिशूर, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम, अलाप्पुझा, पथानामथिट्टा। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, सूरजपुर, जशपुर, सरगुजा, कोरबा, रायगढ़, जंगजीर चांपा, बलौदा बाजार, महासमुंद और पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी, कलिम्पोंग, अलीपुरद्वार, कूच बिहार, दार्जिलिंग, मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स, पूर्वी जैंतिया हिल्स, पश्चिम जैंतिया हिल्स के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
ताजा जानकारी अनुसार, मौसम विभाग नेअसम के कोकराझार, चिरांग, सोनितपुर, बिश्वनाथ, लखीमपुर, धेमाजी, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, चराइदेव, सिबसागर, माजुली, जोरहाट, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग, दिमा हसाओ, होजाई, कछार के लिए भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जानकारी के लिए बता दें कि ऑरेंज अलर्ट में मध्यम बारिश/तूफान (40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं) और बिजली गिरने से संबंधित घटनाएं होती है।
