ऑटो बाइक में हुई जोरदार भिडंत, घटना CCTV कैमरे में हुई कैद, देखें ये Video

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 27, 2023, 07:03 PM IST

Burhanpur Road Accident Video: बुरहानपुर से रोड एक्सीडेंट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक युवक तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए ऑटो में जा घुसा है।

बुरहानपुर में एक सड़क हादसा सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक युवक तेज रफ्तार बाइक चलाकर ऑटो में जा घुसा, और फुटबॉल के जैसा जमीन पर आ गिरा, ऑटो चालक रॉन्ग साइड से रोड क्रॉस कर रहा था। ये घटना बुरहानपुर रावेर रोड की है, बताया जा रहा है कि एक ट्रैफिक पुलिस जवान ने इस घटना में घायल की मदद की जिससे उसकी जान बच गई।

ट्रैफिक पुलिस जवान तौफीक अहमद की मानवता इस घटना में सामने आई, जिसने थाने के सामने हुए ऑटो बाइक भिड़ंत में घायल युवक को ऑटो से तत्काल अस्पताल पहुंचाया। इसके चलतेट्रैफिक पुलिस की बदौलत बाइक सवार युवक की जान बच गई।

End of Feed