टीवी मसाला

रुबीना दिलैक की कार का हुआ एक्सीडेंट, अभिनव शुक्ला ने बताया कैसी है एक्ट्रेस की हालत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 10, 2023, 06:14 PM IST

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का एक्सीडेंट हो गया है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस के पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने दी है। अभिनव ने ट्वीट कर बताया कि रुबीना का एक्सीडेंट हो गया है।

Image

Rubina Dilaik (credit pic: instagram)

एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बारे में एक्ट्रेस के पति ने जानकारी दी है। रुबीना के पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इसके बारे में जानकारी दी है। ट्विटर पर अभिनव ने बताया कि रुबीना की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि रुबीना बिल्कुल ठीक है। मैं भगवान से प्रार्थना करुंगा कि ऐसा किसी के साथ न हो। अभिनव ने कार एक्सीडेंट की तस्वीरें शेयर की हैं।

अभिनव ने ट्वीट कर लिखा, हमारे साथ हुआ है। किसी के साथ भी हो सकता है। कुछ बेवकूफ लोग ट्रैफिक लाइट को जंप कर देते हैं। वो खड़े होकर मुस्कुरा रहे हैं। बाकी जानकारी बाद में दूंगा। रुबीना बिल्कुल ठीक है। हम उसे अस्पताल लेकर आए है।

रुबीना दिलैक का हुआ एक्सीडेंट

रुबीना दिलैक के एक्सीडेंट के बारे में सुनकर फैंस काफी दुखी हो गए हैं। फैंस एक्ट्रेस की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। एक्ट्रेस ने टीवी से ब्रेक लिया है और इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर कर रही हैं।

रुबीना ने शक्ति असिस्तव एहसास में सौम्या का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस को छोटी बहू से घर-घर में पहचान मिली थी। रुबीना बिग बॉस विनर रह चुकी हैं। बिग बॉस से एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी और बढ़ गई। बिग बॉस 14 के इस सीजन में उनके पति अभिनव शुक्ला भी नजर आए थे। अभिनव शुक्ला और रुबीना की जोड़ी को दर्शक बेहद पसंद करते हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article