Delhi Weather: जनवरी महीने में राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत में भीषण सर्दी थी लेकिन एक महीने बाद ही मौसम ने अचानक से करवट ले ली है। फरवरी महीने में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखा दिए हैं। चढ़े हुए पारे का रंग इस बार गर्मी के प्रकोप का साफ संकेत दे रहा है। बीते दिनों दिल्ली में रिकॉर्ड तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री अधिक 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह दिन 1969 के बाद से फरवरी का तीसरा सबसे गर्म दिन रहा।
दिल्ली में अभी से दिखने लगा है गर्मी का सितम।
