चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी के बाद हरकत में भारत सरकार, अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 04:24 PM IST

China Pneumonia Outbreak: स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी राज्य कोविड-19 के संदर्भ में संशोधित निगरानी रणनीति के लिए परिचालन दिशानिर्देश लागू करेंगे। साथ ही सार्जनिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों की तैयारियों की तुरंत समीक्षा करने का निर्देश जारी किया है।

China Pneumonia Outbreak: चीन में तेजी से फैल रहे निमोनिया के मामलों के बाद भारत सरकार हरकत में आ गई है। संभावित खतरे से निपटने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को खास दिशानिर्देश जारी किए हैं। हालांकि, पहले केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया था कि फिलहाल भारत में इस बीमारी का खतरा नहीं है, लेकिन सरकार इस पर नजर बनाए हुए है।

China H9N2 Outbreak

चीन में बढ़ रहे निमोनिया के मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सार्जनिक स्वास्थ्य केंद्र और अस्पतालों की तैयारियों की तुरंत समीक्षा करने का निर्देश जारी किया है। इसी के साथ यह भी कहा गया है कि सरकार चीन में श्वसन संबंधी बीमारी के बढ़ते मामलों पर बारीकी से नजर रख रही है और संकेत मिला है कि किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

End of Feed