Covid BF 7 : चीन में कोरोना संक्रमण की बदतर हो रही हालत एवं अन्य देशों में कोविड के बढ़ रहे मामलों पर भारत की नजर है। कोरोना के वैश्विक हालात पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को लोकसभा को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन भारत में इसकी संख्या कम हो रही है। चीन में हम कोविड संक्रमण को बढ़ते हुए और इसकी वजह से मौतें होते देख रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश में कोविड-19 से निपटने में स्वास्थ्य विभाग हमेशा तत्पर रहा है।
कोरोना की वैश्विक स्थिति पर हमारी नजर-मांडविया
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने महामारी से लड़ाई में राज्यों की आर्थिक मदद की है। देश में कोरोना वैक्सीन की 220 करोड़ डोज लगाई जा चुकी है। हम कोरोना की वैश्विक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और इसके अनुरूप कदम उठाए जा रहे हैं। कोविड-19 के नए वैरिएंट की समय से पहचान के लिए राज्यों को जीनोम सिक्वेसिंग बढ़ाने के लिए कहा गया है।
We have also started the random RT-PCR sampling among passengers arriving at International airports in the country.… t.co/CqYEzHzEfp
— ANI (@ANI) Dec 22, 2022
मांडविया ने कहा कि नए साल एवं त्योहारों को देखते हुए सरकार सतर्क है। उसने राज्य सरकारों को लोगों से मास्क पहनना सुनिश्चित कराने, सेनिटाइजर का इस्तेमाल और सोशल डिस्टैंसिंग का पालन कराने की सलाह दी है। बाहरी देशों से आने वाले यात्रियों की हम एयरपोर्टों पर आरटी-पीसीआर की रैंडम सैंपलिंग कर रहे हैं। हम इस महामारी से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम उचित कदम उठा रहे हैं।
In the wake of festive & new year season, states are advised to make sure people wear masks, use sanitisers and mai… t.co/8fb1ut4KSQ
— ANI (@ANI) Dec 22, 2022
चीन से आने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगाने की मांग
चीन में कोरोना का प्रकोप देखने के बाद विपक्ष की पार्टियां सरकार से पड़ोसी देश से आने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर तत्काल रोक लगाने की मांग कर रही हैं लेकिन सरकारी सूत्रों का कहना है कि इस बारे में सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। चीन से आने वाली फ्लाइटों पर रोक लगाने के लिए सरकार की तरफ से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
We are keeping an eye on the global covid situation & are taking steps accordingly. States are advised to increase… t.co/nclbwIc328
— ANI (@ANI) Dec 22, 2022
सबवैरिएंट बीएफ.7 ने चीन में कोहराम मचाया
चीन में ओमीक्रोन के सबवैरिएंट बीएफ.7 ने कहर मचाया है। यहां बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हो रहे हैं। रिपोर्टों की मानें तो संक्रमण की वजह से लोगों की मौत हो रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि चीन में कोरोना की स्थिति अभी और भयावह होगी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सरकारी सूत्रों ने कहा, 'चीन से भारत और भारत से चीन के लिए हमारे यहां कोई सीधी फ्लाइट नहीं है। लेकिन जहां तक विमान सेवा पर रोक लगाने की बात है तो अभी कनेक्टिंग फ्लाइट्स जो चीन होकर भारत आ रही हैं उन पर रोक लगाने के लिए कोई आदेश नहीं आया है।'
