Lok Sabha Election: कर्नाटक में कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकती है जेडीएस और भाजपा, पीएम मोदी से मिले देवगौड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 02:59 PM IST

Lok Sabha Election 2024: जद (एस) ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ गठबंधन में लड़ा था। हालांकि, 28 में से भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक में 25 सीट जीतकर परचम लहराया था।

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) मिलकर कर्नाटक में कांग्रेस का खेल बिगाड़ सकते हैं। इसके संकेत गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई मुलाकात से मिले हैं। इस बैठक में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक, बैठक में दोनों पार्टियों के बीच लोकसभा चुनाव के बीच सीटों के तालमेल को लेकर चर्चा हुई।

HD Deve Gowda meets PM Modi

पीएम मोदी से मिले एचडी देवगौड़ा

संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान कुमारस्वामी के भतीजे और जद (एस) के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना सहित पार्टी के कुछ अन्य नेता मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ही इस मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर साझा की और कहा पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा जी, कुमारस्वामी जी और एचडी रेवन्ना से मिलकर हमेशा खुशी होती है। देश की प्रगति में देवेगौड़ा जी के अनुकरणीय योगदान को भारत बहुत महत्व देता है। विविध नीतिगत मामलों पर उनके विचार व्यावहारिक और भविष्योन्मुखी होते हैं।

End of Feed