मैंने अमित शाह से अजित पवार विमान हादसे की CBI जांच का अनुरोध किया है, बोले सीएम फडणवीस

सीएम फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे भाजपा की सहयोगी पार्टी एनसीपी से विमान हादसे की सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक पत्र मिला था और मैंने गृह मंत्री अमित शाह से इस बारे में बात की। डीजीसीए और राज्य सीआईडी ​​की जांच के साथ-साथ सीबीआई भी इस मामले की जांच करेगी।

Ajit Pawar Plance Crash: महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पिछले महीने उपमुख्यमंत्री अजित पवार विमान हादसे की सीबीआई जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी है। सीएम फडणवीस ने रविवार को महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र की पूर्व संध्या पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महायुति सरकार विमान हादसे से संबंधित सभी शंकाओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेगी। उन्होंने आगे कहा कि मुझे भाजपा की सहयोगी पार्टी एनसीपी से विमान हादसे की सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक पत्र मिला था और मैंने गृह मंत्री अमित शाह से इस बारे में बात की। डीजीसीए और राज्य सीआईडी की जांच के साथ-साथ सीबीआई भी इस मामले की जांच करेगी।

Fadnavis and Sunetra pawar

सीएम देवेंद्र फडणवीस, सुनेत्रा पवार और एकनाथ शिंदे

रोहित पवार ने लगाए आरोप

28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती के पास उतरने की कोशिश कर रहे चार्टर्ड विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से अजित पवार और उसमें सवार चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी। दिवंगत एनसीपी प्रमुख के भतीजे और एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने विमान हादसे की परिस्थितियों को लेकर कई आरोप लगाए हैं और इसमें साजिश की आशंका जताई है।

End of Feed