हाथरस सत्संग भगदड़ पर नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का पहला बयान, कहा- मैं तो... देखें Video

हाथरस सत्संग भगदड़ हादसे में 121 लोगों की मौत के बाद भोले बाबा का पहला बयान सामने आया है, सत्संग में प्रवचन देने वाले नारायण साकार हरि का कहना है-मैं समागम से बहुत पहले ही निकल गया था…

KEY HIGHLIGHTS
  1. हाथरस सत्संग भगदड़ हादसे पर अपडेट सामने आ रहे हैं
  2. 121 लोगों की मौत के बाद भोले बाबा का पहला बयान सामने आया है
  3. प्रवचन देने वाले नारायण साकार हरि ने कहा-'सत्संग के बाद अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ा'

Narayan Sakar Hari Baba First Statement: उत्तर प्रदेश के हाथरस सत्संग भगदड़ हादसे पर अपडेट सामने आ रहे हैं, प्रवचन देने वाले बाबा साकार हरि उर्फ भोले बाबा की हर ओर चर्चा है, हाथरस में हुई भयावह घटना के दूसरे दिन भोले बाबा ने हादसे पर प्रतिक्रिया दी है, उसने अपने वकील एपी सिंह के जरिए एक चिट्ठी जारी की जिसमें उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए घायलों को भी जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

भोले बाबा ने इसके साथ ही ये सफाई दी है कि वह समागम से बहुत पहले ही निकल चुके थे, गौर हो भोले बाबा के हाथरस सत्संग में हुई भगदड़ में कई मौतें हो गईं।

End of Feed