पीएम मोदी पर हेट स्पीच पड़ी भारी, कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया गिरफ्तार

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Dec 13, 2022, 09:00 AM IST

पीएम नरेंद्र मोदी को जान से मारने वाला बयान मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री राजा पटेरिया पर भारी पड़ा है। मध्य प्रदेश पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजा पटेरिया गिरफ्तार
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस से नाता
  • पीएम मोदी पर दिया था विवादित बयान

विवादित बयानों के जरिए सुर्खियों में नेताओं की बने रहने की आदत सी होती है। लेकिन यह आदत कभी कभी भारी पड़ जाती है। मध्य प्रदेश के कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को दमोह जिले के हाता आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान के बाद ही गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एफआईआर के निर्देश दिए थे। राजा पटेरिया के बयान पर जब विवाद पनपा तो उन्होंने कहा कि उन्होंने जो कुछ कहा था उसे गलत संदर्भ में पेश किया गया। वो तो मौजूदा सरकार में देश के हालात के बारे में बात कर रहे थे।

raja pateria

मध्य प्रदेश कांग्रेस से राजा पटेरिया का है नाता

बयान पर बीजेपी का हो हल्ला

उनकी टिप्पणी की भारी आलोचना हुई क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की और उनके बयान को "एक अक्षम्य अपराध" करार दिया। भले ही उन्होंने तुरंत स्पष्ट किया था कि "हत्या" से उनका मतलब "पराजय" है, लेकिन इससे शायद ही मदद मिली क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार ने उनके खिलाफ पुलिस मामले का आदेश दिया था।मीडिया से बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा, "मैंने पटेरिया जी के बयान सुने, उनसे स्पष्ट है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है. यह इटली की कांग्रेस है और इटली की मानसिकता मुसोलिनी की है. स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत राहुल गांधी की यात्रा पर चल रहे हैं। मैं एसपी को तुरंत एफआईआर कराने का निर्देश दे रहा हूं

End of Feed