Delhi Blast: फरीदाबाद का मौलवी हिरासत में, पूछताछ के लिए श्रीनगर ले जाया गया, खुल सकते हैं कई राज

मौलाना इश्तियाक फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय परिसर में एक किराए के मकान में रह रहा था। उसके घर से पुलिस ने 2,500 किलोग्राम से अधिक अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर बरामद किया था।

Haryana preacher Maulvi Ishtiya detained: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय से संचालित 'सफेदपोश' आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में हरियाणा के मेवात से एक धर्मगुरु को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। धर्मगुरु की पहचान हाफिज मोहम्मद इश्तियाक के रूप में हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इश्तियाक मेवात का निवासी है और फरीदाबाद की ढेरा कॉलोनी स्थित अल फलाह मस्जिद में इमाम है।

Delhi blast

दिल्ली ब्लास्ट मामले में लगातार गिरफ्तारियां। तस्वीर-PTI

इश्तियाक फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय परिसर में एक किराए के मकान में रह रहा था। उसके घर से पुलिस ने 2,500 किलोग्राम से अधिक अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर बरामद किया था। इश्तियाक को श्रीनगर लाया गया है और उसे गिरफ्तार किए जाने की संभावना है।

End of Feed