लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा से बुरी खबर, विधायक राकेश दौलताबाद की हार्ट अटैक से मौत

Haryana Independent MLA Rakesh Daultabad Passed Away: गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसा सीट से विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे राकेश दौलताबाद को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मनीष यादव को हराया था।

Haryana Independent MLA Rakesh Daultabad Passed Away: लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा से बुरी खबर सामने आई है। यहां गुरुग्राम की बादशाहपुर विधानसा सीट से विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे राकेश दौलताबाद को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें, राकेश दौलताबाद 2019 के विधानसभा चुनाव में बादशाहपुर सीट से निर्दलीय चुनाव जीते थे, उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मनीष यादव को हराया था।

Rakesh Daultabad Passed Away

हरियाणा के निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम की बादशाहपुर सीट से राकेश दौलताबाद तीन बार विधायकी का चुनाव लड़ चुके थे। उन्होंने पहले भी निर्दलीय ओर इंडियन नेशनल लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें दोनों बार हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, तीसरी बार में उन्हें जीत मिली। दौलताबाद के दो बच्चे हैं। दो साल पहले कोरोना के कारण उनके छोटे भाई की मौत हो गई थी। राकेश दौलताबाद हरियाणा हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके थे।

End of Feed