Haryana Assembly Election 2024 Voting Date : हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है, हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीट के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा तथा मतगणना चार अक्टूबर को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को यह घोषणा की। कुमार द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना पांच सितंबर को जारी होगी तथा नामांकन 12 सितंबर तक दाखिल किए जा सकते हैं।
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को चुनाव होगा
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 सितंबर होगी।कुमार ने बताया कि मतदान एक चरण में एक अक्टूबर को होगा तथा चार अक्टूबर को मतगणना होगी, उन्होंने कहा कि हरियाणा के कुल 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2.01 करोड़ मतदाता हैं जिनमें 95 लाख महिलाएं हैं।
हरियाणा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है
हरियाणा में वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इसका कार्यकाल तीन नवंबर को पूरा हो रहा है।पिछले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। हालांकि लोकसभा चुनाव में सीट साझेदारी को लेकर असहमति के बाद यह गठबंधन टूट गया था। बाद में भाजपा ने निर्दलीय विधायकों के समर्थन के दम पर अपनी सरकार बचा ली।
हरियाणा में 2019 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे
गौर हो कि हरियाणा में 2019 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे और बीजेपी ने सरकार बनाई थी हरियाणा में मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है, वहीं पहली बार वोट डालने वालों की तादाद भी बढ़ी है।
बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी
बीजेपी ने जेजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, जिसकी चुनाव में 10 सीटें आई थीं बीजेपी ने पिछला दो विधानसभा चुनाव जीता है हालांकि, लोकसभा चुनाव में उसे झटका लगा, जब कांग्रेस ने पांच सीटें जीत लीं।
