पीएम मोदी ने दिया हरिवंश नारायण को 'रिटर्न गिफ्ट', तीसरी बार पहुंचे राज्यसभा-इसके पीछे की कहानी

Harivansh Narayan Singh: हरिवंश नारायण सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है, जिससे वह तीसरी बार उच्च सदन में पहुंच गए हैं। उनका पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हुआ था और इस बार उनकी पार्टी जदयू ने उन्हें नामित नहीं किया था। राजनीतिक हलकों में इस फैसले को प्रधानमंत्री मोदी के ‘रिटर्न गिफ्ट’ के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि हरिवंश ने उपसभापति के तौर पर कई मौकों पर सदन का संचालन संतुलित ढंग से किया और सरकार के लिए कार्यवाही आसान बनाई।

Harivansh Narayan Singh: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर उच्च सदन के सदस्य बन गए हैं। पत्रकार हरिवंश को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा सांसद मनोनीत किया है। उनकी राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था। अब उनका नया कार्यकाल शुरू होगा।

harivansh narayan singh (2)

पीएम मोदी और हरिवंश नारायण सिंह की फाइल फोटो।

हरिवंश का पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो गया था। उनकी पार्टी JDU ने इस बार नाम नहीं दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति ने उनका मनोनयन किया।

End of Feed