जेफ्री एपस्टीन के साथ फोटो पर घिरे हरदीप पुरी, विपक्ष ने पूछे सवाल; मुलाकातों पर मांगा जवाब

अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की एक फोटो ने सनसनी फैला दी है। पुरी, निजी मुलाकातों से इनकार कर चुके हैं, लेकिन फोटो में सिर्फ वो और एपस्टीन दिख रहे हैं।

अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मुलाकातों को लेकर भारत में सियासी विवाद तेज हो गया है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) यानी NCP (SP) के नेताओं ने पुरी के साथ एपस्टीन की तस्वीरें साझा करते हुए उनकी मुलाकातों पर सवाल उठाए हैं। विपक्षी नेताओं ने पूछा है कि पुरी एपस्टीन से क्यों मिले थे और इन मुलाकातों का मकसद क्या था।

hardeep puriwith jeffrey epstein photo

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी (फोटो- US Dept of Justice)

विपक्ष का निशाना पुरी के उस पुराने बयान पर भी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि एपस्टीन से उनकी मुलाकातें निजी तौर पर नहीं, बल्कि एक प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में हुई थीं। हालांकि, पुरी ने पहले स्पष्ट किया था कि एपस्टीन के साथ उनकी बातचीत पेशेवर थी और उसका उसके आपराधिक मामलों से कोई संबंध नहीं था।

End of Feed