रूस से तेल आयात क्यों बंद करें, हरदीप पुरी बोले- कोई वजह नहीं

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 09:50 AM IST

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि ओपेक प्लस के फैसले का असर तो पड़ेगा। लेकिन हम इस तरह के हालात का सामना करते हुए बाहर निकल आएंगे।

ओपेक प्लस देशों ने कच्चे तेल के उत्पादन में 2 मिलिन बैरल प्रतिदिन कटौती करने का फैसला किया है। इसे भारतीय तेल इंपोर्ट बिल पर बोझ के तौर पर देखा जा रहा है। सामान्य तरीके से समझें तो आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता है। इस विषय पर पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से जब सवाल किया गया भारत इसका सामना कैसे करेगा तो उनका जवाब था कि हमें भरोसा है कि इस तरह के हालात में भी हम निकल जाएंगे। भारत में पांच मिलियन बीपीडी की खपत है और यह आने वाले समय में बढ़ेगा। लेकिन अगर वैश्विक स्तर से तुलना करें तो हम एक तिहाई उपभोग करते हैं। लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि आने वाले समय में करीब 25 फीसद तेल की डिमांड भारत से होगी। निश्चित तौर पर ऊर्जा आर्थिक विकास की अहम कड़ी है।

hardeep puri

हरदीप सिंह पुरी,पेट्रोलियम मंत्री

रूस से तेल खरीद के लिए किसी ने नहीं किया मना

End of Feed