पीएम मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल पर बदली अपनी प्रोफाइल तस्वीर, लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर को 'तिरंगा' में बदलते हुए नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने की अपील की है।

HarGharTiranga: हर घर तिरंगा अभियान के हिस्से के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर को 'तिरंगा' (भारतीय ध्वज) में बदल दिया। पीएम मोदी ने नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने लोगों से 'हर घर तिरंगा' अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने इसके साथ ही विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया और इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया।

PM Modi profile

पीएम मोदी

पीएम मोदी ने की लोगों से अपील

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, जैसे-जैसे इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, आइए फिर से #HarGharTiranga को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदल रहा हूं और मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप भी ऐसा करके हमारे तिरंगे का जश्न मनाने में मेरे साथ शामिल हों। और हां, अपनी सेल्फी https://hargartiranga.com पर जरूर शेयर करें।

End of Feed