Gyanvapi Carbon Dating: ज्ञानवापी परिसर के वीडियोग्राफी—सर्वे के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने से मिले कथित शिवलिंग (Shivlinga) की कार्बन डेटिंग और वैज्ञानिक परीक्षण की मांग से जुड़े मामले को वाराणसी (Varanasi) की जिला अदालत ने खारिज कर दिया है। हिन्दू पक्ष ने जिला अदालत से कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग जांच कराने की मांग की थी, ताकि यह पता लग सके कि वह पत्थर कितना पुराना है। वहीं मुस्लिम पक्ष ने कहा था कि परिसर में मिली आकृति की कार्बन डेटिंग नहीं करायी जा सकती। मुस्लिम पक्ष ने कहा था कि‘दूसरा, हिन्दू पक्ष तोड़—फोड़ की बात कर रहा है, जिससे आकृति नष्ट हो सकती है। जबकि उच्चतम न्यायालय ने उसे संरक्षित रखने का आदेश दिया है। अगर कार्बन डेटिंग के नाम पर आकृति में तोड़ फोड़ की जाती है तो यह उच्चतम न्यायालय के आदेश की अवहेलना होगी।’
हिंदू पक्ष जाएगा फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट
