सर्दियों में रास्ते बंद, अस्पतालों में सुविधाओं की कमी, डॉक्टरों की स्थायी तैनाती के लिए कश्मीरियों का 5वें दिन भी भूख हड़ताल जारी

कश्मीर की गुरेज घाटी में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर बनाने की मांग को लेकर यहां के लोगों का पांचवें दिन भी भूख हड़ताल जारी है। लोग डॉक्टरों की स्थायी तैनाती, एंबुलेंस, ब्लड बैंक और ऑपरेशन थिएटर की मांग कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग को लेकर लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। यहां के लोग लगातार पांचवें दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि इलाके में डॉक्टरों की स्थायी तैनाती की जाए और इमरजेंसी में मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।

gurez hunger strike healthcare crisis doctors demand

लगातार पांचवे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठे गुरेज के स्थानीय लोग (Times Now Navbharat)

लोग हड़ताल पर क्यों बैठे?

यह विरोध प्रदर्शन 30 साल की हसीना बेगम और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत के बाद शुरू हुआ। हसीना बेगम तुलैल इलाके की रहने वाली थीं। उनकी मौत 14 अक्टूबर को हुई थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में सही मेडिकल फैसिलिटी नहीं होने और इमरजेंसी इलाज में देरी के कारण यह दुखद घटना हुई। हालांकि, इस मामले में मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

End of Feed