गुजरात: महिला हेड कॉन्स्टेबल पर ASI प्रेमी की हत्या का आरोप, शव कार में जलाया, 4 गिरफ्तार

मामला 10 नवंबर को सामने आया, जब भिलोडा तालुका के पादरा गांव की सीमा में हाथमती नदी के पास एक सफेद मारुति अर्टिगा कार (GJ-31-R-2289) पूरी तरह जली हुई मिली। कार की पिछली सीट के पास से एक मानव कंकाल बरामद हुआ। अश्विन के परिवार ने कंकाल के उनके होने की आशंका जताई।

Gujarat Crime: गुजरात के अरावली जिले में एक महिला हेड कॉन्स्टेबल पर अपने साथ काम करने वाले असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की हत्या करने और तीन अन्य लोगों की मदद से शव को कार में जलाकर सबूत मिटाने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में महिला पुलिसकर्मी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय अश्विनभाई बाबूलाल तबियाड के रूप में हुई है। वह अरावली जिले के भिलोडा तालुका के झींझोडी गांव के रहने वाले थे और साबरकांठा जिले के चिठोडा पुलिस स्टेशन में ASI के पद पर तैनात थे। इसी थाने में आरोपी महिला अल्फाबेन अशोकभाई कलासवा (37) हेड कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत थी।

arawali

गुजरात के अरावली जिले में एएसआई की हत्या।

मामला 10 नवंबर को सामने आया, जब भिलोडा तालुका के पादरा गांव की सीमा में हाथमती नदी के पास एक सफेद मारुति अर्टिगा कार (GJ-31-R-2289) पूरी तरह जली हुई मिली। कार की पिछली सीट के पास से एक मानव कंकाल बरामद हुआ। अश्विन के परिवार ने कंकाल के उनके होने की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने शुरुआत में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में मृतक के भाई सिद्धराज बाबूलाल तबियाड ने शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर 16 नवंबर को भिलोडा पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।

End of Feed