कच्छ पहुंचे राजनाथ सिंह ने किया शस्त्र पूजन, दी पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- सर क्रीक में कोई भी हिमाकत की तो बदल देंगे इतिहास

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि अगर सर क्रीक इलाके में दुश्मन देश की ओर से कोई भी हिमाकत की गई तो उसे ऐसा करारा जबाव मिलेगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएगा।

Rajnath Singh in kachchh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान सर क्रीक क्षेत्र में कोई गलत कदम उठाता है, तो उसे ऐसा करारा जवाब दिया जाएगा कि इतिहास और भूगोल दोनों बदल जाएंगे। सिंह कच्छ के लक्की नाला मिलिट्री गढ़ी में विजयदशमी के अवसर पर आयोजित मल्टी-एजेंसी क्षमता अभ्यास में शामिल हुए थे। साथ ही उन्होंने इस दौरान शस्त्र पूजन में भी भाग लिया।

rajnath singh

कच्छ पहुंचे राजनाथ सिंह ने किया शस्त्र पूजन। Photo-ANI

'पाकिस्तान से युद्ध शुरू करना उद्देश्य नहीं था'

राजनाथ सिंह ने कहा, 'भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल कर लिया और स्थिति को बढ़ाकर पाकिस्तान के साथ युद्ध शुरू करना इसका उद्देश्य नहीं था।' यह बयान दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष के लगभग पांच महीने बाद दिया गया। गुजरात के भुज में सैनिकों को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि भारत सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

End of Feed