Gujarat Nikay Chunav 2026: महेसाणा में BJP-कांग्रेस समर्थकों में झड़प, खूब चले लाठी-डंडे, हमले में एक शख्स की मौत

Gujarat Nikay Chunav 2026: गुजरात के महेसाणा में स्थानीय चुनाव से ठीक पहले बड़ा हिंसक मामला सामने आया है। भाजपा उम्मीदवार महेंद्र चौधरी के भांजे मितेन चौधरी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या और साजिश के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gujarat Nikay Chunav 2026: गुजरात के महेसाणा (Mehsana Violence) में स्थानीय चुनाव से ठीक एक दिन पहले राजनीतिक तनाव ने हिंसक और जानलेवा रूप ले लिया। महेसाणा महानगरपालिका बनने के पहले ही साल चुनाव ने हिंसक रूप ले लिया है, 24-25 अप्रैल की रात तावडिया रोड पर हुई इस घटना में भाजपा उम्मीदवार महेंद्र चौधरी के भांजे, 21 वर्षीय मितेन चौधरी की हत्या कर दी गई। मामला अब सिर्फ झगड़ा नहीं रहा, FIR में सामने आई पूरी कहानी इसे एक सोची-समझी साजिश की तरफ इशारा करती है। घटना की शुरुआत एक सामान्य बात से हुई। शिकायतकर्ता अपने दोस्तों के साथ डिनर के बाद आकाश बंग्लोज से निकले और देर रात करीब साढ़े 11 बजे तावडिया गांव की ओर गए। वहां से लौटते वक्त, 25 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे, तावडिया चौकड़ी के पास उन्होंने अपने रिश्तेदार हर्ष चौधरी को फोन कर बुलाया। कुछ ही मिनटों में माहौल बदल गया।

gujarat nikay chunav 2026

पुलिस ने हत्या और साजिश में केस दर्ज किया

साजिश के तहत हमले का आरोप

पहले भरत चौधरी पर हमला हुआ तो उसके बाद उनके बेटों ने झड़प शुरू की, करीब 12:40 बजे, दो गाड़ियों एक बोलेरो और एक इनोवा से भरतभाई माधुभाई चौधरी, उनके बेटे धवल चौधरी, मयूर चौधरी और यश चौधरी समेत अन्य लोग उतरे और हर्ष चौधरी के साथ गाली-गलौज और विवाद शुरू कर दिया। FIR में कहा गया है कि इसी दौरान मयूर ने हर्ष को थप्पड़ मारा, जिसके बाद मितेन और उसके साथी बीच-बचाव के लिए पहुंचे। लेकिन मामला शांत होने के बजाय और भड़क गया। आरोप है कि भरतभाई और उनके साथियों ने पहले से साजिश के तहत हमला किया। धवल चौधरी ने मितेन के सिर पर डंडे से वार किया, जबकि यश ने पीछे से चाकू घोंप दिया।

End of Feed