Gujarat New Minister List: गुजरात में 25 नए मंत्री, कई चौंकाने वाले नाम शामिल; हर्ष संघवी बने डिप्टी सीएम, देखिए पूरी लिस्ट

Gujarat New Minister List: गुजरात के नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट जारी हो गई है। गुजरात बीजेपी ने कैबिनेट फेरबदल के बाद 25 मंत्रियों की सूची जारी कर दी है।

Gujarat New Minister List: गुजरात में आज 25 मंत्रियों ने शपथ ली, एक दिन पहले ही सरकार में शामिल सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। सीएम भूपेंद्र पटेल शुक्रवार सुबह अपनी कैबिनेट के नए मंत्रियों की लिस्ट लेकर राजभवन पहुंचे, वहां से स्वीकृति के बाद नए मंत्रियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। नए मंत्रिमंडल में भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को भी शामिल किया गया है।

gujarat minister oath

गुजरात में नए मंत्रियों ने ली शपथ

गुजरात बीजेपी ने कैबिनेट फेरबदल के बाद 25 मंत्रियों की सूची जारी की

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के अलावा त्रिकम बिजल छंगा, स्वरूपजी सरदारजी ठाकोर, प्रवीण माली, ऋषिकेश पटेल, पीसी बरंडा, दर्शना वाघेला, कांतिलाल अमृतिया, कुंवरजीभाई बावलिया, रिवाबा जडेजा, अर्जुन मोढवाडिया, डॉ. प्रद्युम्न वाजा, कौशिक वेकारिया, परषोत्तम सोलंकी, जीतेंद्र वाघाणी, रमण सोलंकी, कमलेश पटेल, संजय सिंह महीडा, रमेश कटारा, प्रफुल पानसेरिया, हर्ष संघवी, मनीषा वकील और ईश्वर सिंह पटेल का नाम नए मंत्रियों की लिस्ट में शामिल है।

End of Feed