हीरा कारोबारी ने राम लला के लिए दान किया 11 करोड़ का मुकुट, बेशकीमती रत्‍नों से है जड़ित

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 23, 2024, 09:02 AM IST

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राम मंदिर के मुख्य पुजारी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टियों की मौजूदगी में मुकेश पटेल ने मुकुट सौंपा।

Mukut for Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के लिए कोरड़ों की दान-दक्षिणा दी जा रही है। गुजरात के सूरत के एक हीरा व्यापारी ने अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में स्थापित राम लला की मूर्ति के लिए करोड़ों का मुकुट दान किया है। 11 करोड़ रुपये कीमत का ये मुकुट नवनिर्मित राम मंदिर में भगवान के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है। सूरत में ग्रीन लैब डायमंड कंपनी के मालिक मुकेश पटेल ने भगवान राम को सोने, हीरे और कीमती रत्नों से सजा 6 किलोग्राम वजन का मुकुट भेंट किया।

Ram mukut

राम लला के लिए 11 करोड़ रुपये का मुकुट

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राम मंदिर के मुख्य पुजारी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टियों की मौजूदगी में मुकेश पटेल ने मुकुट सौंपा। अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कल भव्य समारोह के बीच की गई, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुष्ठानों में भाग लिया।

End of Feed