Gujarat Cabinet Expansion: इस दिन होगा गुजरात सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार, जानें- किसकी होगी छुट्टी और किसे मिलेगी जगह?

अच्छा प्रदर्शन न करने वाले कई मंत्रियों की छुट्टी होगी, जहां युवा चेहरों को कैबिनेट में जगह मिलेगी। उत्तर गुजरात से गुजरात सरकार में मंत्री भीखु सिंह परमार की मंत्री मंडल से छुट्टी हो सकती है। मध्य गुजरात से मंत्री बच्चू खाबड़ की भी छुट्टी हो सकती है। वहीं, उत्तर गुजरात से मंत्री ऋषिकेश पटेल, बलवंत सिंह राजपूत को मंत्री के तौर पर दोबारा मौका मिल सकता है।

Gujarat Cabinet News: दिवाली से पहले अगले 2 दिन में गुजरात सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार होगा। गुजराती नव वर्ष के पहले गुजरात की भूपेंद्र पटेल की सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार कर दिया जाएगा, जहां राज्य को नई और युवा मंत्रियों वाली सरकार मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल आचार्य देवव्रत बुधवार की शाम या गुरुवार सुबह तक गांधीनगर लौटेंगे। माना जा रहा है कि गुरुवार को कैबिनेट की बैठक कई मंत्रियों के लिए होगी आखिरी बैठक साबित होगी। कैबिनेट बैठक के बाद कई मंत्रियों के इस्तीफे लिए जाएंगे।

modi (14)

गुजरात सरकार के मंत्रीमंडल का विस्तार। Photo-PTI

10 मंत्रियों की हो जाएगी छुट्टी

शुक्रवार या शनिवार शाम भूपेंद्र पटेल की सरकार के मंत्री मंडल का विस्तार होगा। राजभवन ने नए मंत्रियों के शपथ समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। महात्मा मंदिर या विधानसभा परिसर में नए मंत्रियों का शपथ समारोह आयोजित होगा। मौजूदा 16 मंत्री में से 10 मंत्रियों का इस्तीफा लिया जाएगा। 15 से 16 नए और युवा चेहरों को भूपेंद्र पटेल सरकार के मंत्री मंडल में जगह मिलेगी।

End of Feed