Gujarat: 2002 में 'सबक सिखाने' के बाद...जब 2002 का जिक्र कर बोले अमित शाह, कांग्रेस को भी लपेटा

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 25, 2022, 06:31 PM IST

Gujarat Assembly Elections 2022: दरअसल, गुजरात में फरवरी, 2002 में गोधरा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में आग लगने की घटना के बाद राज्य के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी।

Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात में चुनावी समर के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा है। शुक्रवार (25 नवंबर, 2022) को उन्होंने कहा कि गुजरात में पहले असामाजिक तत्व हिंसा में लिप्त होते थे। कांग्रेस उनका समर्थन करती थी, पर साल 2002 में "सबक सिखाने" के बाद अपराधियों ने ऐसी हरकतें बंद कर दीं और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में "स्थाई शांति" कायम की।

खेड़ा जिले के महुधा में भाजपा कैंडिडेट्स के लिए की गई जन सभा में उन्होंने आरोप लगाया, ''गुजरात में कांग्रेस के शासनकाल में (1995 से पहले), अक्सर साम्प्रदायिक दंगे होते थे। कांग्रेस विभिन्न समुदायों और जातियों के सदस्यों को एक-दूसरे के खिलाफ उकसाती थी। कांग्रेस ने ऐसे दंगों के जरिए अपने वोट बैंक को मजबूत किया और समाज के एक बड़े वर्ग के साथ अन्याय किया।’’

End of Feed