गुजरात में आतंकी साजिश बेनकाब! गिरफ्तार आतंकियों ने लखनऊ से दिल्ली तक की थी रेकी, पाकिस्तान भेजे गए Video

गुजरात एटीएस ने अहमदाबाद से गिरफ्तार किए गए ISIS के आतंकियों की साजिश की गहराई तक जांच की है। जिसमें सामने आया है कि आतंकी आजाद शेख और मोहम्मद सुहैल ने हथियारों को हनुमानगढ़ से गुजरात के कलोल में एक सुनसान इलाके में छिपाया था। आतंकियों ने दिल्ली, लखनऊ और अहमदाबाद में कई संवेदनशील इलाकों की रेकी कर उसकी वीडियो बनाई थी। इन आतंकियों ने हथियारों और रेकी के इलाकों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान में बैठे अपने आका को भेजी थी।

Ahmedabad News: अहमदाबाद से गिरफ्तार किए गए ISIS के आतंकियों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इन आतंकियों ने लखनऊ, दिल्ली और अहमदाबाद में कई संवेदनशील स्थानों की रेकी की थी। आतंकियों ने लखनऊ के आरएसएस कार्यालय, दिल्ली की आजाद मंडी और अहमदाबाद के नरोड़ा फ्रूट मार्केट की रेकी की थी। जिसके वीडियो बनाकर पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं को भेजे थे। वीडियो में उन्होंने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में कैसे हमला किया जा सकता है। एटीएस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी आतंकी साजिश नाकाम किया गया।

arrest

सांकेतिक फोटो (istock)

बड़े हमले की साजिश में थे आतंकी

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने एक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर हथियारों और रसायनों के साथ एक बड़ा आतंकवादी हमले करने की साजिश रचने रहे थे। गुजरात एटीएस के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) सुनील जोशी ने बताया कि आरोपियों में तेलंगाना के एक और उत्तर प्रदेश के दो नागरिक हैं और वे हथियारों का आदान-प्रदान करने के लिए गुजरात में थे और उन्होंने एक शक्तिशाली जहर 'रिसिन' से आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने यह भी खुलासा किया है कि उनका आका ड्रोन के जरिये हथियारों की खेप पाकिस्तान से भेजता है।

End of Feed