कच्छ में पाकिस्तानी जासूसी गिरफ्तार, हेल्थ वर्कर के रूप में जुटाता था जानकारी, मिलते थे Rs 40 हजार

वह भारतीय सीमा की जानकारी जुटाकर पाकिस्तान भेज रहा था। बताया जा रहा है कि गोहिल ने गुजरात के कई इलाक की जानकारी साझा की है। एक बार की जासूसी के लिए उसे पाकिस्तान से 40 हजार रुपए मिलते थे। उसके फोन को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है।

Pakistani spy from Kutch : गुजरात में आतंकवाद निरोध दस्ते ने कच्छ सीमावर्ती इलाके से एक जासूस को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार जासूस की पहचान सहदेवसिंह गोहिल के रूप में हुई है जो कि इलाके में स्वास्थ्यकर्मी के रूप में काम करता था। वह भारतीय सीमा की जानकारी जुटाकर पाकिस्तान भेज रहा था। बताया जा रहा है कि गोहिल ने गुजरात के कई इलाक की जानकारी साझा की है। एक बार की जासूसी के लिए उसे पाकिस्तान से 40 हजार रुपए मिलते थे। उसके फोन को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है।

gujarat ats

गुजरात के कच्छ से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार।

आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था शहजाद

शहजाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक रामपुर का रहने वाला शहजाद तीन बार पाकिस्तान और 10 बार दुबई जा चुका था। दो बार उसने अपनी पत्नी को भी पाकिस्तान ले गया था। शहजाद से हुई शुरुआती पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह पहले ड्राइवर था, फिर तस्करी में शामिल हुआ और धीरे-धीरे ISI के लिए जासूसी करने लगा। सूत्रों के मुताबिक, शहजाद ने ISI के कहने पर उसके एजेंटों को फर्जी नामों पर सिम कार्ड दिलवाए और पैसे की व्यवस्था की। शहजाद पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी अहसान उर रहमान उर्फ दानिश के साथ लंबे समय से संपर्क में था। ATS सूत्रों के मुताबिक ATS की रडार पर अब वो लोग हैं जो शहजाद के संपर्क में थे। इसमें से कई रामपुर के स्थानीय निवासी भी है। 18 मई को यूपी एटीएस ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किया था।

End of Feed