अल-कायदा से कैसे जुड़ा जीशान अली? नवोदय से की पढ़ाई, इन चीजों का रहा शौक; परिवार ने बना लीं दूरियां

गुजरात एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए मेरठ निवासी जीशान अली को गिरफ्तार किया है। जीशान मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के ललियाना गांव का रहने वाला है

मेरठ : गुजरात एटीएस ने बुधवार को ‘अल-कायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट’ (एक्यूआईएस) से संबद्ध आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए इससे जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें मेरठ का रहने वाला जीशान भी शामिल है। उसे भी आतंकी मॉड्यूल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसके पिता का कहना है कि उन्होंने उसके गलत कामों को देखते हुए एक साल पहले उसे बेदखल कर दिया था, अगर वह गलत कामों में लिप्त है तो उसे सजा मिले। इन सभी पर आतंकी संगठन की विचारधारा को बढ़ावा देने का आरोप है।

Al-Qaeda Terrorist Zeeshan Ali Profile

अल-कायदा आतंकी जीशान अली

कहां का रहने वाला है आतंकी जीशान अली

जीशान अली मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के ललियाना गांव का रहने वाला है और नोएडा सेक्टर-63 में एक फैक्ट्री में काम करता था। बुधवार शाम एटीएस की टीम उसके गांव पहुंची और परिजनों से पूछताछ की।

End of Feed