मोरबी हादसा,आप की एंट्री और कांग्रेस का रवैया,क्या 27 साल के भाजपा राज पर डालेगा असर !

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 04:01 PM IST

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा को जीत मिली थी। लेकिन जहां तक सीटों की बात है, तो 1990 के बाद ऐसा पहली बार हुआ था, जब 182 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी को 100 से कम सीटें मिली थी। 2017 में भाजपा को 99 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि 1990 के बाद उसे कभी भी 115 से कम सीटें नहीं मिली थीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीटें घटने के बावजूद भाजपा को 2017 में करीब 50 फीसदी वोट मिले थे।
  • आम आदमी पार्टी की एंट्री ने त्रिकोणीय मुकबला कर दिया है।
  • कांग्रेस अंतर्कलह से परेशान, भारत जोड़ो यात्र से गुजरात दूर।

Gujarat Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Election 2022) के तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य में दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को परिणाम आएंगे। 2022 में होने वाला गुजरात का यह चुनाव कई मायने में खास है। पहली खास बात यह है कि साल 1990 के बाद ऐसा पहला चुनाव है, जिसमे त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी (APP)सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार रही है। और वह भाजपा (BJP), कांग्रेस (Congress) के लिए नई चुनौती है। दूसरी अहम बात यह है कि भाजपा के सामने 27 साल की सत्ता बचाने की चुनौती है। और तीसरी अहम बत यह है कि दिसंबर के चुनाव मोरबी केबल पुल टूटने और उसमें 141 लोगों की हुई मौत के साये में होंगे।

2017 में भाजपा को 27 साल में सबसे कम सीट मिली थीं

गुजरात में 2017 के विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा को जीत मिली थी। लेकिन जहां तक सीटों की बात है, तो 1990 के बाद ऐसा पहली बार हुआ था, जब 182 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी को 100 से कम सीटें मिली थी। 2017 में भाजपा को 99 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। जबकि 1990 के बाद उसे कभी भी 115 से कम सीटें नहीं मिली थीं। इन चुनावों में कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। जो कि कांग्रेस का साल 1985 के चुनावों के बाद सबसे अच्छा प्रदर्शन था।

End of Feed