गुजरात: AAP को झटका, बोटाड से विधायक उमेश मकवाणा ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में मकवाना ने कहा कि इस समय मेरी सामाजिक सेवाएं कम होती जा रही हैं, इसलिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं।

Umesh Makwana: गुजरात में आम आदमी पार्टी के बोटाद से विधायक उमेश मकवाणा ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे पत्र में मकवाणा ने कहा कि इस समय मेरी सामाजिक सेवाएं कम होती जा रही हैं, इसलिए मैं आम आदमी पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं एक कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी के लिए काम करूंगा।

Umesh makwana

AAP विधायक उमेश मकवाना

उमेश मकवाणा का पार्टी पर आरोप

बोटाद से आप के विधायक उमेश मकवाणा ने आरोप लगाया है कि पार्टी ने अपनी विचारधारा को छोड़ दी है। फिलहाल मकवाणा ने कहा है कि वह सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे, लेकन अगर व आप छोड़ते हैं तो उनकी विधायकी भी चली जाएगी। आम आदमी पार्टी को हाल ही में विसावदर सीट पर बड़ी जीत मिली है, यहां से गोपाल इटालिया ने जीत हासिल की है जिससे आप के हौसले बुलंद हैं। ऐसे में मकवाणा के पार्टी छोड़ने से आप का जश्न फीका पड़ जाएगा।

End of Feed