अयोध्या में भव्य राम मंदिर अशोक सिंहल जैसे दिग्गजों की कोशिशों का परिणाम, पीएम मोदी ने किया दिवंगत VHP नेता को याद

प्रधानमंत्री ने 1991 में दिल्ली के बोट क्लब में सिंहल के संबोधन और आंदोलन के दौरान उनके घायल व लहुलुहान होने की ऐतिहासिक तस्वीर को याद करते हुए कहा, आज यदि अयोध्या में भव्य राम मंदिर है, तो यह उन जैसे दिग्गजों के कारण है...

Ashok Singhal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विश्व हिंदू परिषद (VHP) के दिवंगत वरिष्ठ नेता अशोक सिंहल की जन्म शताब्दी के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण अशोक सिंहल जैसे दिग्गजों के निष्काम और निस्वार्थ प्रयासों के कारण ही संभव हो सका है। वीएचपी नेता की जयंती (27 सितंबर) के अगले दिन देश के प्रमुख समाचार पत्रों में प्रकाशित अपने हस्ताक्षरित ओप-एड लेख में प्रधानमंत्री ने अशोक सिंहल के जीवन, विचारों, सामाजिक समरसता और राम जन्मभूमि आंदोलन में उनके ऐतिहासिक योगदान को विस्तार से याद किया।

Ashok singhal and Modi

पीएम मोदी ने किया अशोक सिंघल को याद

राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि अशोक सिंहल का जिक्र राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी केंद्रीय भूमिका के बिना अधूरा है। प्रधानमंत्री ने 1991 में दिल्ली के बोट क्लब में सिंहल के संबोधन और आंदोलन के दौरान उनके घायल व लहुलुहान होने की ऐतिहासिक तस्वीर को याद करते हुए कहा, आज यदि अयोध्या में भव्य राम मंदिर है, तो यह उन जैसे दिग्गजों के कारण है जिन्होंने इसे संभव बनाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। यदि वे आज होते, तो अयोध्या में राम मंदिर को आकार लेते देख सबसे अधिक प्रसन्न होते। पीएम मोदी ने बताया कि सिंहल का मानना था कि समाज में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए और हर व्यक्ति समान सम्मान का अधिकारी है।

End of Feed