"सरकार खेल रही है खेल"...छात्र नेता का आरोप , 10 अगस्त को 'विधानसभा घेराव' की चेतावनी, उपवास पर बैठे विधायक

JPSC-JSSC सुधार मंच के नेता रवींद्र पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों से छात्र अनिश्चितकालीन धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार को सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रथम दौर की वार्ता में छात्रों ने तर्कों और सबूतों के साथ अपनी मांगें रखी थीं।

Jharkhand Students Protest: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली और अनियमितताओं के विरोध में चल रहा छात्र आंदोलन तेज हो गया है। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे छात्र नेता रवींद्र पासवान ने राज्य सरकार पर आंदोलन को बांटने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं, तो 10 अगस्त को राज्य भर के छात्र एकजुट होकर 'विधानसभा घेराव' करेंगे।

Jharkhand students  Ravindra

छात्र नेता रवींद्र पासवान

सरकारी वार्ता और विभाजन का आरोप

JPSC-JSSC सुधार मंच के नेता रवींद्र पासवान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 दिनों से छात्र अनिश्चितकालीन धरने और भूख हड़ताल पर बैठे हैं। शुक्रवार को सरकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रथम दौर की वार्ता में छात्रों ने तर्कों और सबूतों के साथ अपनी मांगें रखी थीं। प्रतिनिधिमंडल ने आश्वासन दिया था कि मांगों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष रखा जाएगा। हालांकि, पासवान ने आरोप लगाया कि सरकार अन्य संगठनों से अलग से बातचीत कर इस जनआंदोलन को 2-3 गुटों में बांटने का खेल खेल रही है।

End of Feed