राजमार्गों पर बैरियर-फ्री टोल टैक्स सिस्टम लागू करने की तैयारी, आधा मिनट भी नहीं रुकना पड़ेगा

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 2, 2023, 05:49 PM IST

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वी के सिंह ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि बैरियर-रहित टोल संग्रह प्रणाली का इस समय परीक्षण चल रहा है।

Barrier-Free Toll Collection System: सरकार जल्द ही बैरियर-रहित टोल संग्रह प्रणाली शुरू करने की योजना बना रही है। इसके लागू होने पर वाहन चालकों को टोल बूथ पर आधा मिनट के लिए भी खड़ा नहीं होना पड़ेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री वी के सिंह ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि बैरियर-रहित टोल संग्रह प्रणाली का इस समय परीक्षण चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा परीक्षण सफल होते ही हम इसे जल्द लागू कर देंगे।

सड़कों पर तय की गई दूरी के आधार पर टोल भुगतान

वीके सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में सड़कों पर तय की गई दूरी के आधार पर टोल भुगतान की व्यवस्था भी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि टोल संग्रह की नई व्यवस्था लागू होने पर इसकी दक्षता बढ़ेगी और यात्रा के समय में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि वाहनों में फास्टैग के इस्तेमाल से टोल बूथ पर लगने वाला समय घटकर 47 सेकंड रह गया है लेकिन सरकार इसमें और भी कटौती करते हुए इसे 30 सेकंड से भी नीचे लाना चाहती है।

End of Feed