जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, अवमानना नोटिस पर क्या कहा?

केंद्र का दावा है कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उठाया गया कदम आनुपातिक था। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से अवमानना मामले में जारी नोटिस वापस लेने की मांग की है।

Jantar Mantar Protest News: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और इंटरनेट सेवाओं के निलंबन को लेकर दायर अवमानना याचिका के मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है। आज होने वाली सुनवाई से पहले केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने अदालत के समक्ष बिना शर्त माफी मांगते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के किसी भी निर्देश का जानबूझकर या सोच-समझकर उल्लंघन नहीं किया गया। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से उसके खिलाफ जारी अवमानना नोटिस वापस लेने की अपील की है। हलफनामा सुप्रीम कोर्ट के 9 अक्टूबर 2026 के आदेश के कथित उल्लंघन से जुड़े मामले में दाखिल किया गया है।

jantar mantar SC

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में हलफनामा दाखिल

केंद्रीय गृह सचिव ने अपनी सफाई में क्या कहा?

गृह सचिव गोविंद मोहन ने अपने हलफनामे में कहा, “मैं इस माननीय अदालत से बिना शर्त और बगैर किसी योग्यता के माफी मांगता हूं।” उन्होंने अदालत को बताया कि हलफनामे में रखे गए तथ्यों का उद्देश्य यह स्पष्ट करना है कि सुप्रीम कोर्ट के किसी भी निर्देश का जानबूझकर या सोच-समझकर पालन नहीं करने जैसी कोई स्थिति नहीं थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और देश की सभी अदालतों के प्रति सर्वोच्च सम्मान व्यक्त किया है।

End of Feed