'बेरोजगार, गरीबों और वंचितों के हितों को नजरअंदाज...', सोनिया गांधी बोलीं- सरकार ने मनरेगा पर चलाया बुलडोजर

MGNREGA Row: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 'विकसित भारत-जी राम जी विधेयक' संसद से पारित होने के बाद शनिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया है। ​सोनिया गांधी ने कहा कि रोजगार के लिए अपनी माटी, अपना गांव, अपना घर-परिवार छोड़कर पलायन करने पर रोक लगी। रोजगार का कानूनी हक दिया गया, साथ ही ग्राम पंचायतों को ताकत मिली।

MGNREGA Row: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने 'विकसित भारत-जी राम जी विधेयक' संसद से पारित होने के बाद शनिवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया है और करोड़ों किसानों, श्रमिकों एवं भूमिहीन ग्रामीण वर्ग के गरीबों के हितों पर हमला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी नए “काले कानून” के खिलाफ लड़ाई को प्रतिबद्ध हैं।

Sonia Gandhi

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक वीडियो संदेश में कहा, “मुझे आज भी याद है, 20 साल पहले डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे, तब संसद में मनरेगा कानून आम राय से पास किया गया था। यह ऐसा क्रांतिकारी कदम था, जिसका फायदा करोड़ों ग्रामीण परिवारों को मिला था। खासतौर पर वंचित, शोषित, गरीब और अतिगरीब लोगों के लिए रोजी-रोटी का जरिया बना।”

End of Feed