IndiGo के खाली स्लॉट भरने की तैयारी, सरकार ने मांगे आवेदन, एयरलाइंस नहीं दिखा रहे दिलचस्पी

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की तीन से पांच दिसंबर के बीच 2,507 उड़ानें रद्द हो गई थीं, जबकि 1,852 उड़ानें देर से रवाना हुई थीं। इन बाधाओं से देशभर के हवाई अड्डों पर तीन लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए थे।

Indigo Vacated Slots: सरकार ने इंडिगो के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में कटौती किए जाने से खाली हुए स्लॉट पर घरेलू उड़ानों के संचालन के लिए अन्य एयरलाइंस से आवेदन और प्राथमिकताएं मांगी हैं। गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की तीन से पांच दिसंबर के बीच 2,507 उड़ानें रद्द हो गई थीं, जबकि 1,852 उड़ानें देर से रवाना हुई थीं। इन बाधाओं से देशभर के हवाई अड्डों पर तीन लाख से अधिक यात्री प्रभावित हुए थे।

Indigo

IndiGo के खाली स्लॉट्स भरने की तैयारी

10 प्रतिशत की कटौती

इस व्यापक परिचालन गतिरोध के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम में 10 प्रतिशत की कटौती कर दी थी, जिसके चलते एयरलाइन को कई स्लॉट पर परिचालन बंद करना पड़ा। नागर विमानन मंत्रालय के बयान के मुताबिक, इंडिगो के खाली स्लॉट को आवंटित करने के लिए गठित समिति की 13 जनवरी को पहली बैठक हुई जिसमें पुनर्वितरण की प्रक्रिया और सिद्धांतों पर चर्चा की गई।

End of Feed