राज्यपाल ने भंग की पश्चिम बंगाल विधानसभा; ममता का पूरा मंत्रिमंडल हुआ बर्खास्त, इस्तीफा देने से किया था इनकार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने निवर्तमान राज्य विधानसभा को उसका कार्यकाल पूरा होने के बाद सात मई से भंग कर दिया। एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर फैसले की घोषणा की गई।

Mamata Government dismissed: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार करने के बाद बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने संवैधानिक शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग कर दिया है। जिससे ममता बनर्जी का पूरा मंत्रिमंडल भी बर्खास्त हो गया है। उनका ये कदम तब आया है जब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार कर दिया था।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने किया था इस्तीफे से इनकार

ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेस कर इस्तीफा देने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वो हारी नहीं हैं, उन्हें हराया गया है। इतना ही नहीं उन्होंने बीते दिन इस मामले में राजनीतिक रुख और सख्त करते हुए आने वाले समय में लंबी राजनीतिक व कानूनी लड़ाई के संकेत दिए थे।

End of Feed